हरिद्वार, 13 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में रानीपुर विधानसभा सीट से विधायक आदेश चौहान की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर में ढोल नगाड़े बजाकर फूल माला पहनाकर आदेश चौहान का स्वागत किया।
चुनाव जीतने के बाद जगजीतपुर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे आदेश चौहान ने वार्ड 57 में ग्राम देवता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जगजीतपुर के पूर्व प्रधान पिंटू ने कहा कि विगत 10 सालों के कार्यकाल में जनहित के कार्यों से जनता के बीच आदेश चौहान की एक अलग छवि बनी है। इसके चलते वह तीसरी बार भारी बहुमत से चुनाव जीते।
इस दौरान पार्षद मनोज प्रालिया, पार्षद विकास कुमार, पार्षद नागेंद्र राणा, लव कुमार शर्मा, कृष्ण लाल प्रजापति, समाजसेवी कमल राजपूत, पुनीत कश्यप, चंचल कश्यप, अमित वालिया, रितिक, सुबे सिंह, मनोज चौहान आदि कार्यकर्ताओं के साथ जगजीतपुर ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।