पतंजलि विश्वविद्यालय के अभ्युदय वार्षिकोत्सव के खेल महोत्सव का शुभारम्भ

Share

हरिद्वार, 13 मार्च (हि.स.)। पतंजलि विश्वविद्यालय के अभ्युदय वार्षिकोत्सव 2022 के खेल महोत्सव का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के प्रांगण में किया गया। खेल महोत्सव का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल और कुलानुशासिका और संकायाधयक्षा डॉ. साध्वी देवप्रियाद्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

संगीत विभाग द्वारा कुलगीत के उपरांत आशीर्वचन देते हुए प्रति कुलपति ने जीवन में खेल के महत्व को आत्मसात करने का मंत्र दिया।

संकायाध्यक्षा डॉ. साध्वी देवप्रिया ने खेलों से मन की एकाग्रता पर पड़ने वाले प्रभावों का मर्म बताया। अभ्युदय महोत्सव के संयोजक डॉ. नरेन्द्र सिंह ने तीन दिनों तक चलने वाले खेल महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में स्वामी परमार्थदेव, स्वामी आर्षदेव, पतंजलि अनुसंधान केन्द्र के युवा वैज्ञानिक डॉ. अनुराग वाषर्णेय, कुलसचिव डॉ. निर्विकार, सह कुलानुशासिका कृष्णावेणी, योग विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. संजय सिंह, डॉ. निधिष, डॉ. अभिषेक, डॉ. राम, डॉ. बिपिन दूबे, डॉ. निवेदिता, डॉ. आरती पाल, कपिल शास्त्री, सन्दीप मानिकपुरी, मोनिका, भागीरथी आदि लोग उपस्थित रहे।