आप कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन के साथ पंजाब जीत का जश्न

Share

हरिद्वार, 13 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी द्वारा कनखल स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब में मिली ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को बधाई दी गयी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

आप की जिला प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने बताया कि होली मिलन समारोह के साथ ही पंजाब में आप को मिली ऐतिहासिक जीत पर भी पार्टी जश्न मना रही है। आप पार्टी को जनता स्वीकार्य कर रही है। पिछले 8 से 10 सालों में पार्टी बड़ी मजबूती के साथ उभरी है। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया कि जनता अब शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मॉडल को पसंद कर रही।

आप नेता संजय सैनी ने कहा कि पार्टी व संगठन को सभी के प्रयासों से मिलकर मजबूत बनाने का काम करेंगे। जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती ने कहा कि पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी और बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ा।

इस अवसर पर संजय सैनी, अनिल सती, हेमा भण्डारी, श्रवण गुप्ता, तनुज शर्मा, शिशुपाल सिंह नेगी, रघुवीर सिंह पंवार, संजू नारंग ,पवन गुप्ता, अम्बरीष गिरी, गगन वर्मा, गीता देवी, रोशन तांगड़ी, विमी तांगड़ी, शुगन्धा वर्मा, अजित दुबे, गायत्री देवी, कपिल, मयूर उप्रेती, मिट्ठन लाल, ललित वालिया व दयाराम मौजूद रहे।