हरिद्वार, 27 मार्च (हि.स.)। फुलकारी पंजाबी ग्रुप, शिवालिक नगर ने हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह हुआ। इसमें बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आंदोलन की ब्रैंड अम्बेसडर मनु शिवपुरी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। वाइस प्रेसिडेंट सुमन रॉय व अर्चना जैन द्वारा मनु शिवपुरी को एक भेंट प्रस्तुत की गई।
ग्रुप मेंबर्स ने कई रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कल्चरल टीम के मेंबर्स मनदीप कौर, शालिनि क्वात्रा, ममता शर्मा, सर्वजीत कौर, अनु शर्मा इत्यादि ने होली के गानों पर बहूत खूबसूरत प्रस्तुति दी। रतिन्दर कौर, कमलेश अरोड़ा, और उषा सुनेजा ने एक हास्यप्रद स्किट पेश की। सभी मेंबर्स के लिए तंबोला व फिल्मी गानों पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ग्रुप की एनजीओ सेक्रेटरी मीनू शर्मा ने ग्रुप के कार्यक्रम की रिपोर्ट पेश की और सभी ने संकल्प लिया कि आगे भी बढ़ चढ़कर सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे। मुख्य अतिथि मनु शिवपुरी ने अपने द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विवरण दिया और ग्रुप के मेंबर्स को अपने साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रुप ने भी अपनी ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।
ग्रुप की प्रेसिडेंट तारिणी मनोचा ने सभी मेंबर्स का स्वागत किया और ग्रुप की कामयाबियों पर सभी को बधाई दी। चेयरपर्सन माल्वी विज ने ग्रुप के मेंबर्स को धन्यवाद दिया और ग्रुप को और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इनर व्हील क्लब की तरफ से ग्रुप को एक भेंट प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा भाटिया, मीतू, मिताली, चारु शुक्ला सुदेश तनेजा, विभा विजयवर्गीया, स्नेह लुनियाल, मीना ठकराल, ममता मेंदीरत्ता इत्यादि का सहयोग रहा।