हरिद्वार, 06 मार्च (हि.स.)। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड की एक बैठक टीवी चिकित्सालय प्रांगण में कर्मचारियों की मांगों के बाबत हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, संचालन जिला मंत्री राकेश भंवर और राजेंद्र तेश्वर ने संयुक्त रूप से किया।
इसमें उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उप महामंत्री जेपी चाहर ने भी अतिथि के रूप संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, उप महामंत्री संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जेपी चाहर ने कहा कि जिन कर्मचारियों द्वारा कोविड में जी जान से कार्य किया गया उनको प्रोत्साहन भत्ता नहीं दिए जाने से कर्मी निराश हैं। कर्मचारियों को महाकुंम्भ मेला भत्ता भी को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि भत्ता नहीं दिया जाता तो 10 मार्च के बाद आंदोलन किया जायेगा। जरूरत पड़ी तो कर्मचारियों को मिला कोविड सम्मान पत्र भी वापस लौटाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति की फाइल शासन में अटकी हुई है। कर्मचारियों को पौष्टिक आहार, जोखिम भत्ता, एक माह का मानदेय, जो कर्मचारी पदोन्नति नहीं किये जा सकते हैं उनको अंतिम ग्रेड पे 4200 दिया जाना चाहिए।
जिला मंत्री राकेश भंवर, ऑडिटर शीशपाल ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की जानी चाहिए। कर्मचारियों को एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों में कार्य करना होगा, तभी कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी संगठन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। कर्मचारियों को अनुशासन में रहना चाहिए आपसी फूट का फायदा दूसरे उठा सकते हैं।
बैठक में सुरेंद्र कुमार,महेश कुमार, राकेश भंवर, दिनेश लखेडा धर्मसिंह, सुरेश चंद, शीशपाल, मनोज कुमार ,सुभाष कुमार, राजकुमार, मूलचंद चौधरी, ताजबर नेगी, अरुण कुमार, वाहन चालक संघ से के एम जोसेफ दीपक,श्रीमती मुन्नी, पूनम, संतोष कुमारी, रजनी, सुदेश आदि उपस्थित रहे।