उज्जैनः राज्यपाल पटेल ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

Share

उज्जैन, 24 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरूवार को उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के मन्दिर पहुंचकर उनके दर्शन किये। कलेक्टर आशीष सिंह ने महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से राज्यपाल पटेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस दौरान महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, मन्दिर के शासकीय पुजारी पं. घनश्याम गुरू, पं.संजय गुरू और अन्य पुरोहित मौजूद थे।