सचिन ने पाकिस्तान में जीता डब्ल्यूबीसी एशिया कॉन्टिनेंटल टाइटल

Share

फरीदाबाद, 13 मार्च (हि.स.)। दुबई में जिले के युवा प्रोफेशनल मुक्केबाज सचिन डेकवाल ने पाकिस्तान के नंबर एक मुक्केबाज मोहम्मद बिलाल को चित्त कर डब्ल्यूबीसी एशिया टाइटल काॅन्टिनेंटल चैंपियनशिप का खिताब जीता है। यह मुकाबला शनिवार देर रात हुआ था। इस जीत के बाद सचिन के परिवार में खुशी की लहर है। रविवार को सचिन ने जीत का श्रेय कोच रोशन नथानिअल और अंतरराष्ट्रीय कोच राजीव गोदारा को दिया है। सचिन ने बताया कि अमेच्योर बाक्सिंग का प्रशिक्षण राजीव गोदारा से मिला, जबकि प्रोफेशनल मुक्केबाजी के लिए रोशन नाथनिअल ने तैयार किया। सचिन की मां नीतू का कहना है कि उसके लौटने पर उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। सचिन के बड़े भाई कपिल डेकवाल बालीवुड में कोरियोग्राफर हैं।