यश भारती पुरस्कार से सम्मानित डा. माहेश्वर तिवारी को मिला चेतना गौरव सम्मान

Share

-लखनऊ की साहित्यिक संस्था चेतना साहित्य परिषद ने रवींद्रालय सभागार में किया सम्मानित

मुरादाबाद, 27 मार्च (हि.स.)। यश भारती पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ नवगीतकार डा. माहेश्वर तिवारी को लखनऊ में चेतना गौरव सम्मान से नवाजा गया।

नगवगीतकार योगेंद्र वर्मा व्योम ने बताया कि लखनऊ की साहित्यिक संस्था चेतना साहित्य परिषद की ओर से रविवार को रवींद्रालय सभागार के मंच पर संस्था की स्वर्ण जयंती पर यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष व लखनऊ विवि के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. हरि शंकर मिश्र, मुख्य अतिथि लखनऊ विवि भाषा विज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष डा. ऊषा सिन्हा व संस्था के संरक्षक रत्नेश गुप्त ने डा. माहेश्वर तिवारी को यह सम्मान प्रदान किया।