दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी ने लगाया हस्त निर्मित वस्तु ब्रिकी स्टॉल

Share

कानपुर, 06 मार्च (हि.स.)। दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा के उपलक्ष्य में हस्त निर्मित वस्तुएं चिप्स, पापड़, गुजिया, अचार आदि का रविवार को स्टॉल कार्यक्रम का आयोजन किया।

शास्त्री नगर स्थित रोज गार्डन अपार्टमेंट में लगे स्टाल कार्यक्रम की शुरुआत गुरविंदर छाबड़ा, प्रिया अम्लानी, बलबीर कौर, जुनेजा द्वारा की। इस दौरान सभी लोगों ने जमकर खरीदारी की और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए समय-समय पर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

संस्था की सचिव मनप्रीत कौर ने रोज गार्डन अपार्टमेंट के सभी लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर संस्था की सचिव ने बताया कि दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा जगह जगह स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि हस्त निर्मित वस्तुओं की ब्रिकी अधिक से अधिक हो और ज्यादा से ज्यादा लोग स्वालंबन व आत्मनिर्भर बने। कार्यक्रम में सूरज, राम कश्यप, अंकित, सोनाली, अंजलि आदि मौजूद रहें।