मप्रः सांसद सोलंकी ने की रेल मंत्री से मुलाकात, निमाड़-मालवा के दो नए रेल मार्ग स्वीकृति की मांग की

Share

बडवानी, 24 मार्च (हि.स.)। निमाड़-मालवा क्षेत्र की 02 नवीन रेललाईन इंदौर-मनमाड़ एवं खंडवा-धार-व्हाया खरगोन-बड़वानी की जल्दी स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारंभ कराने हेतु गुरुवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर आग्रह किया।

इस दौरान सांसद डा. सोलंकी ने रेल मंत्री से उक्त दोनों नवीन रेल मार्गों के सम्बंध में चर्चा करते हुए बताया कि उक्त परियोजनाओं के शुरू होने पर जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र से पलायन रुकेगा, कृषि उत्पादन व कृषि पर आधारित उद्योगों का विकास होगा साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।