– विजय जूलूस नहीं निकाल सकेंगे विजयी प्रत्याशी
– मोदीनगर का सबसे पहले आएगा नतीजा, साहिबाबाद सबसे देर में
गाजियाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। जनपद में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। इसके लिए नवीन अनाज मंडी में जिले की पांचों विधानसभा की मतगणना के लिए 12 मतगणना हॉल बनाये गए हैं। मतगणना त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।
इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने एक प्रेसवार्ता कर मतगणना की तैयारियों को लेकर पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी।
बताया कि मतगणना पूरी होने के बाद कोई भी विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेगा, चुनाव आयोग ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले लोनी विधानसभा का परिणाम आएगा और आखिरी में साहिबाबाद विधानसभा का परिणाम।
उन्होंने बताया कि पांचों विधानसभाओं में कुल 12 मतगणना हॉल, 84 मतगणना टेबिल और पोस्टल बैलट की गणना के लिए कुल 10 टेबिल की व्यवस्था की गई है। सभी विधानसभाओं पर 192 चक्र में मतगणना की जाएगी। 53 लोनी विधानसभा में दो मतगणना हॉल, 14 मतगणना टेबिल, 40 चक्र, एक पोस्टल बैलट टेबिल की व्यवस्था की गई है। इसी तरह 54 मुरादनगर में दो मतगणना हालों में मतगणना होगी। साथ मतगणना के लिए 14 मतगणना टेबिल, 41 चक्र में मतगणना होगी। यह पोस्टल बैलट की गणना के लिए टेबिल की व्यवस्था की गई है। 55 साहिबाबाद में चार हालों मतगणना की जाएगी। यहां मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है इसलिए यहां पर मतगणना टेबिल ओं की संख्या 28 होगी और पोस्टल बैलट की गणना दो टेबिल पर होगी। यहां पर 42 चक्रों में मतगणना की जाएगी। 56 गाजियाबाद की मतगणना के लिए 02 हाल बनाए गए हैं। 14 मतगणना टेबिल, पोस्टल बैलट गणना के लिए 02 टेबिल और 39 चक्रों में यहां पर मतगणना की जाएगी। 57 मोदीनगर दो मतगणना हॉल, य 14 मतगणना टेबिल,02 टेबिल पोस्टल बैलट के लिए रखी गई है। यहां पर 29 चक्र में मतगणना की जाएगी ।
जिलाधिकारी ने बताया कि डाक मतपत्र की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू हो जाएगी। परिणाम घोषणा के बाद कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेग।। जिले में धारा 144 लागू है। जिले में पोस्टल बैलट की संख्या 6416 है, जिसमें लोनी में 644, मुरादनगर में 2219, साहिबाबाद में 1381, गाजियाबाद में 908 और मोदीनगर में 1264 है।
आगे कहा कि मीडिया पत्रकार केवल मतगणना के प्रवेश तक की जा सकेंगे मीडिया सेंटर तक ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। अनाज मंडी के गेट नंबर 01 के द्वार से मतगणना अभिकर्ता अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। दूसरे द्वार से अधिकारियों मतगणना कर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा। फोटो पहचान पत्र वाले मतगणना कर्मियों को ही मत प्रवेश की इजाजत होगी। साथ ही केवल पास धारक मीडिया कर्मी ही मतगणना स्थल तक जा सकेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबिल के लिए एक-एक एवं रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गयी है। मतगणना भी अभिकर्ता उसी टेबिल पर रहेंगे जहां के लिए उसकी नियुक्ति की गई है। बाकी जगह उनके घूमना पूरी तरह से वर्जित होगा। प्रत्येक चक्र की मशीन टेबिल पर आने पर सीयू में पड़े वोट दिखाए जाएंगे उसके बाद प्रत्येक अभ्यर्थी बोर्ड को प्रदर्शित किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही जिले में जो संवेदनशील इलाके हैं। वहां पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी ताकि माहौल खराब ना हो ।उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। मतगणना अभिकर्ता मीडिया के लिए पुलिस लाइन परिसर में 200 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई है।