देहरादून, 25 मार्च (हि. स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये लखनऊ जाएंगे।
शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ स्थित उत्तराखंड भवन पहुंचेंगे। इसके बाद साढ़े 3 बजे गोमती नगर के अटल बिहारी वाजपाई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जाएंगे। फिर शाम 7 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।