मप्रः मुख्यमंत्री शिवराज ने पचमढ़ी में लगाया आम का पौधा

Share

भोपाल, 27 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में रविवार को पचमढ़ी के आयुर्वेदिक ज्ञान केंद्र कैंट क्षेत्र में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर दौरान संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर, जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, माधव सिंह अग्रवाल सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों पचमढ़ी के प्रवास पर हैं। वहां राज्य मंत्रिपरिषद को दो दिवसीय चिंतन बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प के क्रम में चिंतन बैठक शुरू होने से पहले पचमढ़ी में पौधरोपण किया।

उल्लेखनीय है कि आम अत्यंत उपयोगी, दीर्घजीवी, सघन तथा विशाल वृक्ष है, जो भारत के दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में हिमालय की तराई तक तथा पश्चिम में पंजाब से पूर्व में असम तक अधिकता से होता है। वनस्पति वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार आम ऐनाकार्डियेसी कुल का वृक्ष है।