कानपुर, 11 मार्च (हि.स.)। यातायात को सुगम बनाने के लिए कैंट आरओबी रेलवे ऊपरगामी पुल सुगम यातायात के लिए खोला जा रहा है। उन्नाव तथा कानपुर की जनता को अब जाम से राहत मिलेगी। तेजी से फर्राटा भरते हुए अब लोग कानपुर में प्रवेश कर सकेंगे।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य को पूर्ण कराया। प्रतिदिन कैंट रेलवे ऊपर गमी आरओबी पुल के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया। आज सुगम यातायात के लिए कैंट आरओबी रेलवे ऊपरगामी पुल को खोल दिया गया है। अब उन्नाव शुक्लागंज से आने वाले लोग फर्राटा भरते हुए कैंट रेलवे ऊपरगामी पुल से चंद मिनटों में कानपुर में प्रवेश कर करेंगे।