कोलकाता, 6 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल से सटी बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर तस्कारी के आरोपितों ने हमला कर दिया। आत्मरक्षा में जवानों की गोली से तस्करी के आरोपित को मार गिराया है।
बीएसएफ ने बताया कि शनिवार को सीमा सुरक्षा बल की 141वीं बटालियन की सीमा चौकी मेघना इलाके में शाम लगभग साढ़े पांच बजे जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों तरफ 15-20 बंगलादेशी तस्करों की संदेहजनक गतिविधियां देखीं। तस्करों का ग्रुप अन्तरराष्ट्रीय सीमा रेखा से लगभग 1100 मीटर भारतीय क्षेत्र में घुस आये थे। बीएसएफ ने बताया कि तस्करी के इरादे से आए तस्करों ने जवान पर हमला कर दिया और तस्करों ने देसी कट्टे से जवानों पर तीन राउंड फायर कर दिए। इससे बीएसएफ जवान बाल – बाल बच गया। जवान ने तस्करों के नापाक इरादों को भांपते हुए उन्हें भगाने की कोशिश भी की लेकिन तस्करों ने अपना कर दिया। आत्मरक्षा में जवानों ने एक राउंड फायर किया, जिसमें एक बांग्लादेशी युवक को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। अन्य तस्कर केले के बागान तथा घनी झाड़ियों का सहारा लेकर भाग निकले। घायल युवक को बीएसएफ के जवानों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस में करीमनगर अस्पताल पहुंचाया। शाम साढ़े सात बजे बांग्लादेश युवक की मौत हो गई। जवानों ने तलाशी में आठ किलो गांजा बरामद हुआ। जवानों जब्त गांजे को हुगलबेरिया पुलिस थाने को सौंप दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा
समरससमरससमरसहिस
Low
HREG HUKD 85
संचारी कौशल कार्यक्रम के तहत एएनएम की दो दिवसीय कार्यशाला
ANM’s two day workshop under Communicative Skills Program
गोपेश्वर, 06 मार्च (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग चमोली की ओर से एएनएम को टीकाकरण के लिए संचारी कौशल विषयक पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त प्रतिभागियों को नियमित टीकाकरण एवं कोविड टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि नियमित टीकाकरण एवं कोविड-19 रोधी टीकाकरण के शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर टीके के प्रति भरोसा बढ़ाने में संचारी कौशल के विभिन्न माध्यमों में आपसी वार्तालाप की व्यवहार कौशल जरूरी है। इससे टीके लगवाने के प्रति लोगों को विचारों में परिवर्तन लाकर उन्हें जागरूक करना है।
इस अवसर पर डॉ. एमएस खाती जिला प्रतिरक्षण अधिकारी चमोली ने एएनएम को टीका रोधी बीमारियों एवं टीकाकरण सारणी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद की समस्त एएनएम के साथ ही रिसोर्स पर्सन, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला आईईसी प्रबंधक उदय सिंह रावत, महेश देवराडी, नवीन जोशी, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।