भाजपा विधायक ने लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं

Share

कानपुर, 06 मार्च (हि.स.)। कोविड-19 महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ गोविंद नगर से भाजपा विधायक व प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने रविवार को एक बार फिर जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने आए हुए लोगों से क्षेत्र की समस्याएं सुनी और उनका निवारण किया।

उन्होंने बताया कि जनता दरबार में आए हुए लोगों की समस्याओं जिसमें बिजली, आधार कार्ड का समाधान व व्यक्ति की मेडिकल सहायता कर जान बचाने का अवसर प्राप्त हुआ। विधायक का कहना है कि जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निवारण गया। उन्होंने कहा, आगे आने वाले दिनों में भी जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।