गोवर्धन विस सीट पर भी भाजपा का कब्जा, ठाकुर मेघ श्याम ने राजकुमार रावत को हराया

Share

मथुरा, 10 मार्च (हि.स.)। जनपद में विधानसभा चुनाव की चल रही मतगणना में गुरुवार दोपहर बाद पहला परिणाम गोवर्धन सीट का आया है। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह जीत चुके हैं।

भाजपा कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्द्वी बसपा प्रत्याशी राजकुमार रावत को 42 हजार 507 वोटों से हराया। उन्होंने इस जीत का श्रेय गोवर्धन की जनता को दिया है उन्होंने कहा है कि मैं नहीं मेरी जनता आज विधायक बनी है।

भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह करीब 42 हजार 507 वोट से चुनाव जीत गये हैं। उनको कुल वोट एक लाख 199 मत प्राप्त हुए। दूसरे नम्बर पर बसपा प्रत्याशी राजकुमार रावत को 57 हजार 692 मत, रालोद सपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 55 हजार 679 मत प्राप्त हुए है तथा कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक चौधरी को 3,118 मत प्राप्त हुए है।