कराची, 17 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने साथी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की उनके तेजतर्रार पारी के लिए जमकर तारीफ की, जिसकी बदौलत उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफलता मिली।
दूसरा टेस्ट मैच के अंतिम दिन, अंतिम ओवर तक गया, जहां पाकिस्तान मोहम्मद रिजवान के धैर्यभरी पारी के कारण मैच ड्रा कराने में सफल रहा। रिजवान ने अंत तक अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी की।
मैच के अंतिम दिन का खेल खत्म होने के बाद रिजवान ने कहा, “योजना सत्र-दर-सत्र बल्लेबाजी करने और साझेदारी बनाने की थी। यह एक टीम प्रयास था, क्योंकि अन्य बल्लेबाज शफीक और रिजवान ने भी उपयोगी योगदान दिया। हमने जिम्मेदारी ली और मुख्य ध्यान पूरे समय साझेदारी बनाने पर था।”
उन्होंने कहा, “रिजवान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने अंततः हमारे लिए टेस्ट बचा लिया। हम चाय के ब्रेक के बाद भी बल्लेबाजी करना जारी रखना चाहते थे और हमने सकारात्मक रहने और अपने शॉट्स खेलने की कोशिश की। टीम को इस पारी की जरूरत थी, इसलिए मैंने कोशिश की जब तक हो सके तब तक बल्लेबाजी करो।”
बता दें कि बाबर आजम ने 196 रनों की असाधारण पारी खेली।पाकिस्तान कराची में दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन 171.4 ओवरों तक बल्लेबाजी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रोमांचक ड्रा कराने में सफल रहा। दोनों टीमें डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में चार-चार अंकों के साथ शीर्ष दो स्थानों पर बनीं हुई हैं।