फतेहपुर: एकलव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभाग

Share

– आगामी 03 अप्रैल को घोषित होगा परीक्षण परिणाम

फतेहपुर, 13 मार्च (हि.स.)। जिले में रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर हुनर मंद को पहचान के थीम के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिससे खागा तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के लगभग एक हजार छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक अरुण कुमार निषाद रहे।

आज एकलव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के संयोजक अरुण कुमार निषाद ने बताया कि खागा तहसील क्षेत्र के सदा शिव इन्टर कॉलेज कुल्ली, जगत इन्टर कॉलेज चिरई किशनपुर, मां गौरा शिक्षा सदन इन्टर कॉलेज खागा, कुसमा देवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीपुर बहेरा, बाल विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल किशनपुर, लक्ष्मी मन्दिर जूनियर हाईस्कूल किशनपुर, मां कमला जूनियर हाईस्कूल चंदापुर आदि केन्द्रों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खागा, धाता, विजयीपुर विकास खण्ड क्षेत्र के लगभग एक हजार छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि तीन वर्षों से लगातार एकलब्य अवार्ड शो संस्था की ओर से आयोजित किया जाता है। जिसमें सभी प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं। साथ ही अपने प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं। इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों के अन्दर बैठे डर के साथ साथ हर तरह की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने का प्रयास रहता है।

इस प्रतियोगिता में अध्यापक, अभिभावक बन्धुओं के साथ साथ निःशुल्क सहयोग देने वाले संदीप सिंह, रोशन लाल सोनकर, मनोज निषाद, मोहन निषाद, करुणा सिंह, सुनीता पटेल,सुनीता निर्मल, प्रीति निषाद, पूजा निषाद, कृष्णा देवी निषाद, पूर्णिमा सिंह, विवेक कुमार सिंह, पीयूष जयसवाल, अंकुश सोनकर, राहुल सिंह, अरविंद कुमार, देव कुमार यादव, मनमोहन निषाद, दीपक निषाद, शिवम सिंह, प्रबल सिंह, ममता निषाद, शिवम बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।