पूजा बनर्जी के घर गूंजी किलकारी, घर आई नन्ही परी

Share

टेलीविजन जगत की जानी -मानी अभिनेत्री पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल के घर शनिवार को एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस एवं सेलिब्रिटी पूजा और संदीप को बधाई दे रहे हैं। वहीं बच्चे के आने से पूजा और संदीप के साथ-साथ पूरे परिवार में ख़ुशी और उत्साह है।

पूजा बनर्जी ने पिछले साल नवंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। पूजा ने साल 2011 में एमटीवी रोडीज 8 में हिस्सा लिया था।इसके बाद वह टेलीविजन जगत की कई मशहूर धारावाहिकों में नजर आईं, जिनमें दिल ही तो है, कसौटी जिंदगी की 2 , कुमकुम भाग्य आदि शामिल हैं। साल 2017 में पूजा ने नेशनल लेवल के स्वीमर संदीप सेजवाल से शादी कर ली। संदीप ने ओलंपिक्स 2008 में भी हिस्सा लिया था। वहीं पूजा ने हाल ही में जीटीवी के धारावाहिक कुमकुम भाग्य को अलविदा कहा है।