फिरोजाबाद, 24 मार्च (हि.स.)। थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस ने गुरूवार को जानलेवा हमले के एक आरोपित को घटना में प्रयुक्त गडासा सहित गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी बसई मौहम्मदपुर ऋषि कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर रेलवे पुल के नीचे ग्राम सोफीपुर से एक अभियुक्त रजनीश पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम सोफीपुर थाना बसई मोहम्मदपुर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक कटर का व्लेड़ गड़ासानुमा बरामद किया है।
थाना प्रभारी के अनुसार 23 मार्च को अभियुक्त द्वारा एक पुराने विवाद को लेकर चन्द्रशेखर पुत्र अजब सिंह निवासी सोफीपुर पर बदला लेने व जान से मारने की नियत से हमला किया गया था। जिसमें चन्द्रशेखर बाल बाल बच गया था।