अनूपपुर, 16 मार्च (हि.स.)। वन परीक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत ग्राम वीड में बुधवार को भालू हमले में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद वन अमला और पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी अनुसार, बुधवार दोपहर में 35 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र राम चरण सिंह गौड़ निवासी ग्राम आमाडाड थाना जैतहरी जंगल के किनारे स्थित तालाब में दिशा मैदान से वापस आ रहा था, तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने उस पर हमला कर जमीन में पटक कर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भालू इसके बाद पास ही बैठा रहा। घटना की जानकारी पर वन विभाग का अमला तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। कोमल की मृत्यु होने बाद भालू उसके शव को छोड़़कर जंगल की ओर चला गया।