कानपुर, 29 मार्च (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना के मरीज जनपद में भले ही कम आ रहे हों, लेकिन स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन में लापरवाही नहीं बरत रहा है। इसी को लेकर बुधवार को जनपद के 236 सेंटरों पर 32,750 वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को जनपद के 236 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन किया जायेगा। स्कूलों में 50 सेन्टर बनाए गए है। जिनमें 5100 डोज लगाई जाएंगी। 15 से 18 वर्ष आयु के लोगो के लिए प्रथम व द्वितीय के लिए 50 सेन्टर बनाए गए है। जिनमें 7600 डोज लगाई जायेगी। 12 वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 85 सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें 10,200 डोज लगाई जायेगी। बूस्टर डोज के लिए 93 सेन्टर बनाए गए हैं।
कल जनपद कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों में 147 सेंटरों पर 20,850 वैक्सीनेशन डोज तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 89 सेंटरों में 11,900 वैक्सीनेशन डोज लगाई जायेगी। कुल 236 सेंटरों मे 32,750 डोज वैक्सीनेशन लगाई जाएगी।