झांसी,16 मार्च(हि. स.)। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय उत्तरी क्षेत्र शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झांसी नगर के महापौर रामतीर्थ सिंघल उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. डी.के. भट्ट उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिल्ली विश्वविद्यालय रहा। द्वितीय स्थान पर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ तथा तृतीय स्थान पर हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला रही। चतुर्थ स्थान पर विश्वविद्यालय लखनऊ रही। यह टीमें अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। बोर्ड 1 की विजेता हिमाचल विश्वविद्यालय की प्रांजलि शर्मा रही। बोर्ड 2 की विजेता दिल्ली विश्वविद्यालय की आरुषि कोटवाल रही। बोर्ड 3 की विनर अलाहाबाद विश्वविद्यालय की रश्मि सिंह रही।
बोर्ड 4 की विजेता सीसीएस विश्वविद्यालय की रुचि कुशवाहा रही। बोर्ड 5 की विजेता दिल्ली विश्वविद्यालय की अबिरामा सृष्टि रही। बोर्ड 6 की विजेता दिल्ली विश्वविद्यालय की मेधा चौहान रही।
कार्यक्रम के दौरान रामविलास पटेल, अनुपम राजपूत डॉ. स्वप्ना सक्सेना समेत कई लोग उपस्थित रहे। संचालन डॉ मोहम्मद नईम तथा आभार व्यक्त विश्विद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह कसाना द्वारा किया गया।