उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। ताकि भाजपा सरकार सत्ता वापसी कर सकें। प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर में रैली की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे सीटों को प्रचार के लिए चुना, जहां पार्टी के बागी भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं। कुछ सीटों पर पार्टी त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हुई है।
पार्टी अधिक से अधिक सीटों को सुरक्षित कर लेना चाहती है, जिससे चुनाव नतीजे उनके पक्ष में आ जाये। गृह मंत्री मंत्री अमित शाह ने आज अपनी सभा की शुरुआत टिहरी जिले के धनौल्टी विधानसभा सीट से की है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रीतम सिंह पंवार हैं। पंवार पिछला चुनाव इसी सीट से निर्दलीय लड़े और जीते थे। इसके पहले वे उक्रांद के टिकट पर 2002 और 2012 का चुनाव यमुनोत्री सीट से जीते हैं। भाजपा ने इस बार धनौल्टी से इन्हें उम्मीदवार बनाने के कारण भाजपा के महावीर सिंह रांगड़ बाघी हो गए।
पार्टी ने रांगड़ को मनाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। भाजपा के बागी उम्मीदवार कारण यह सीट भाजपा के लिए चुनौती बन गयी है। धनौल्टी से लगे यमुनोत्री सीट पर भी भाजपा के बागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहां से भाजपा कांग्रेस से पार्टी में आये विधायक केदार सिंह रावत को उतारा है। इससे नाराज होकर भाजपा नेता मनोज कोली निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए अमित शाह ने धनौल्टी में सभा कर इन दोनों सीटों के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।