भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव घोषणा पत्र (दृष्टि पत्र) आज जारी हो गया। इस दृष्टि पत्र में निर्धन किसानों को राशि, पूर्व सैनिकों के महिलाओं को सिलेंडर मुफ्त, स्वास्थ्य, शिक्षा,पर्यटन और अर्थव्यवस्था के लिए अनेक विषयों को रखा गया है। यह दृष्टि पत्र प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं से आमजन के राय को शामिल गया है। हालांकि भाजपा से पहले कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा जारी किया था।
बुधवार को शहर के एक होटल में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में इसका विमोचन किया गया। मौसम खराबी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घोषणा पत्र विमोचन के मौके पर देहरादून पहुंच नहीं सके। वे इस कार्यक्रम से वर्चुअल कार्यक्रम जुड़े रहे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पैसे की नहीं देश में विजन की कमी है। इस दृष्टिपत्र में हर बेहतर विकास के विजन को ध्यान में रखा गया है न कि विजय को ध्यान में रखा गया है। इस मौके पर नमामि गंगा उत्तराखंड के साथ ही देश में सड़कों के विकास की जानकारी दी गई। इस दृष्टिपत्र के अनुसार अब किसानों को केन्द्र के अलावा 6 हजार रुपये राज्य सरकार देगी। गैस कनेक्शन धारकों को तीन सिलेंडर मुफ्त और बीपीएल महिलाओं को प्रतिमाह दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
गडकरी ने कहा कि उत्तराखंड और स्विट्जरलैंड की परिस्थिति एक समान है, इसलिए मैंने उत्तराखंड में सड़क निर्माण के लिए वहां के कॉन्ट्रेक्टर को बुलाकर जानकारी ली। उसके बाद ऑल वेदर रोड का काम शुरू करवाया। गंगा हमारी आस्था है। चार धाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए योजना बनाई गई है। इस साल दिसंबर तक चार धाम तक सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।