बागेश्वर विस के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Share

विधानसभा चुनाव के तहत आज बागेश्वर में 362 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल के लिए रवाना हुई। जबकि विधानसभा कपकोट की 14 पोलिंग पार्टियों को कल ही रवाना कर दिया गया था। सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम तथा मतदान सामग्री वितरित की गई। कपकोट और बागेश्वर विधानसभा में दो लाख 17 हजार 620 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि दोनों विधानसभाओं में मतदान प्रात: आठ बजे से सायं छह बजे तक होगा। जिले को 68 सेक्टर और चार जोन पर बांटा गया है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कपकोट और बागेश्वर में क्रमश: 188-188 पोलिंग बूथ हैं। 51 बूथ वनरेवल बनाए गए हैं। जहां माइक्रो आर्ब्जबर तैनात हैं। यहां वेवकास्टिंग भी होगी। पचास प्रतिशत बूथों पर वेबकांस्टिंग के निर्देश हैं। 66 सेडो बूथ बनाए गए हैं तथा 12 रिले सेंटर हैं। सभी नोडल अधिकारियों को वायरलेस हैंडसेट भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कपकोट में 21 और बागेश्वर विधानसभा में चार हिमपात वाले पोलिंग बूथ चयनित किए गए हैं। जहां तैनात मतदान कर्मियों को स्लीपिंग बैग के अलावा स्थानीय स्तर पर रजाइयां आदि उपलब्ध कराई गई हैं। भोजन आदि की व्यवस्था भी बूथ पर की गई है। मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सुदूरवर्ती बूथों के लिए रवाना पोलिंग टीमें मतदान के एक दिन बाद लौटेंगी। यानी 14 फरवरी को मतदान होगा। वह 15 फरवरी के अपराह्न तक जिला मुख्यालय पहुंच पाएंगे। इन स्थानों पर खराब रास्ते, सड़कों का अभाव और मतदान दिवस पर छह बजे बाद अंधेरा होने के कारण टीमें एक दिन बूथों पर और बिताएंगे। इसकी जानकारी प्रत्याशियों के पास भी होगी।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों विधानसभा के लिए सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम को थ्री लेयर सुरक्षा प्रदान की गई है। पहले लेयर में पैरा मिलिट्री, दूसरे में आर्मड पुलिस और तीसरे में स्थानीय पुलिस का घेरा रहेगा। अभेद सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पोलिंग बूथों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।