उत्तराखंड : घोर हिन्दूवादी हूं, भाजपा में ही रहूंगा- दिलीप रावत

Share

देहरादून :- भाजपा लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने कांग्रेस में जाने की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि मैं घोर हिन्दूवादी हूं, भाजपा में ही रहूंगा।

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने कांग्रेस में जाने की चल रही चर्चाओं को विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि ‘मैं भारतीय जनता पार्टी का हूं और घोर हिन्दूवादी हूं इसलिए किसी अन्य दल में जाना मेरे लिए संभव नहीं है। एक ही विकल्प है जो भारतीय जनता पार्टी संरक्षण करती है उसका काम करेंगे। पार्टी जो भी मुझे जिम्मेदारी देगी, उसका बखूबी निर्वहन के लिए तैयार हूं। इससे पहले दो बार विधायक बनने का मुझे पार्टी की तरफ से मौका मिला है, तीसरी बार भी उम्मीद है भाजपा मौका देगी।