राहुल के ट्वीट पर भाजपा बोली, कांग्रेस सैनिकों से मांगे माफी

Share

देहरादून :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड ने गलवान घाटी पर तिरंगा फहराने को लेकर राहुल के विवादित ट्वीट को सैनिकों का अपमान बताया है।

भाजपा की और से आधिकारिक जारी बयान में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि भारतीय जवानों के शौर्य पर लगाए इस प्रश्नचिन्ह पर कांग्रेस के हरीश रावत और अन्य को अपने शीर्ष नेता की गलतियों पर उनसे माफी मांगने के लिए बोलना चाहिए। सुविधावादी सैन्य प्रेमी बने कांग्रेस को अब हिम्मत के साथ सैनिकों के साथ खड़ा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे सैन्य बहुल प्रदेश के सैकड़ों जवान खून जमाने वाली ठंड में देश की सीमाओं पर डटे हैं और उनके नेता बार बार देश का मनोबल तोड़ने वाली झूठी खबरें फैलाते हैं। उनको चीन की समाचार एजेंसी से या चीन के दूतावास से खबरें ब्रीफ़ होती हैं, वह भी जब भारतीय समाचार एजेंसियों ने गलवान में तिरंगा लगी फोटो भी जारी की है।

सुरेश जोशी ने कहा कि कल तक सैनिक ग्राम यात्रा निकालने वाले कांग्रेस के नेताओं को तो अब कम से कम माफी मांग लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सहित कोई कांग्रेसी नेता स्वयं और राहुल से माफी के लिए नहीं बोल सकता है। इससे साफ हो रहा है कि कांग्रेस का चुनावी सैनिक प्रेम पूरी तरह ढोंग है। अब जनता भी इसे समझ गई है।