– भाजपा विधानसभा चुनाव में ‘किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा’ के स्लोगन के साथ उतरेगी मैदान में
देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ पिछले दिनों प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पंजाब कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह चूक नहीं बल्कि सोची समझी साजिश है। कांग्रेस देश को कमजोर करने के लिए कार्य कर रही है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में ‘किया है, करती है,करेगी सिर्फ भाजपा’ के स्लोगन के साथ चुनाव मैदान में हम उतरेंगे।
रिस्पना पुल स्थित एक होटल में बनाए गए भाजपा के चुनाव मीडिया सेंटर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में खूनी खिलवाड़ करने के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में कांग्रेस सरकार की इरादतन कार्य दिखा है। यह चूक नहीं बहुत बड़ी साजिश के तहत हुआ है। स्थानीय अधिकारियों को सीआईडी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूट में रुकावट की जानकारी दे रहे थे, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इससे साफ है कि यह सोची समझी साजिश है। स्टिंग ऑपरेशन से पंजाब सरकार पूरी तरह से बेनकाब हुई है। अब कांग्रेस हाईकमान को इस बात का जवाब देना होगा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इतनी बड़ी साजिश हुई है।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और सरकार की नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग ने संवैधानिक रक्षा को कमजोर किया है। वहां की सरकार और कांग्रेस नेता हरीश रावत बम फटने जैसी ोओछी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि देश निर्माण और भारत के विश्व गौरव के तौर पर नई उंचाइयों पर ले जाने वाले व्यक्ति को रोकने की मंशा के साथ देश को नुकसान पहुंचाने पर कांग्रेस आमादा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देश के तरक्की व नवनिर्माण के लिए काम रहे हैं। कांग्रेस अपनी ओछी राजनीति से बात नहीं आ रही है। यहां तक की व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की जिद में कांग्रेस ने देश को कमजोर करने की ठान ली है। देश की जनता कांग्रेस की इस सोच को समझ चुकी है। कांग्रेस आलाकमान को इसका जवाब देना होगा।
‘किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा’
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव में जाने के लिए तय है कि ‘किया, करती है,करेगी सिर्फ भाजपा’ के स्लोगन के साथ हम चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस मौके पर विभिन्न नारे और विकास से जुड़ी पोस्टर भी जारी किया गया। जिसे चुनाव में भाजपा लेकर जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल जी ने राज्य को दिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे संवार रहे हैं। राज्य के विकास के लिए केन्द्र से एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। सड़क,रेल,हवाई,स्वास्थ्य,शिक्षा,उद्योग प्रोत्साहन सहित हर क्षेत्र में विकास को छुआ गया है। यहीं नहीं पिछले 21 सालों से लंबित परिसंपतियों को उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के बीच निपटारा गया है।
21वीं सदी का दशक उत्तराखंड का होगा-
21वीं सदी का दशक उत्तराखंड का होगा। इसके लिए हम विश्व के अध्यात्मिक राजधानी उत्तराखंड को बनाएंगे। पिछले 10 वर्षों का विजन रोडमैप तैयार किया जा रहा है। राज्य की 25 वीं स्थापना दिवस पर देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य में उत्तराखंड को लाने के लिए अभी से मिलकर कार्य करना होगा। प्रदेश में युवा स्वास्थ्य उत्तराखंड स्वास्थ्य की योजना के तहत हर गांव में ओपेन जिम बनाया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश,विपिन कैंथोला,राजीव तलवार,संजीव वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।