सीएम धामी ने की भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के जनकल्याण की कामना

Share

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर प्रदेश के जनकल्याण की कामना की।

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री अरविन्द्र पाण्डेय भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए। इस दौरान प्रदेश के विकास और जनता की कुशलता की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में एक बार फिर महामारी का प्रसार तेजी से हो रहा है। हम सबको सतर्क रहने के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर अपनी जांच करवाएं और आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सावधानी ही कोरोना से सबसे बड़ा बचाव है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार की ओर से अस्पतालों में समुचित प्रबंध किए गए हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर दवाएं वह अन्य उपकरण अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में हैं। आम जनता को जागरूक करने को लेकर एक बार फिर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

जनता विकास के नाम पर भाजपा को वोट करेगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा ने 5 साल में राज्य में अभूतपूर्व विकास किया है। जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को शुरू किया है। जनता विकास के नाम पर भाजपा को वोट देगी और हम 60 पार का जो नारा है उसको साकार करेंगे।