भाजपा योजनाओं को शुरू और उनका लोकार्पण करती है: पुष्कर सिंह धामी

Share

भारतीय जनता पार्टी ने वर्चुअल जनसभाओं की शुरूआत मंगलवार से कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार रोड पर एक स्टूडियो बनाया है जहां से वर्चुअल जनसभाएं की जाएंगी। इस वर्चुअल जनसभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं संचालन पुष्कर सिंह काला ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हम जानते हैं कि वर्तमान में प्रदेश की परिस्थितियां बदली हुई हैं। आपके उत्साह और ताकत को देखते हुए जनता के बीच हजारों हजार कार्यकर्ता उपस्थित होते थे, चाहे हमारे कार्यक्रम रहे हों अथवा जनसभाएं, सब में आप लोगों की उपस्थिति काफी रही है।

कोरोना के इस काल में चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार हम वर्चुअल रूप से आपको संबोधित कर रहे हैं। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही हम आपसे सम्पर्क कर रहे हैं। इससे अन्य दल इस संदर्भ में काफी परेशान हैं। जब उन दलों को जनता के बीच जाकर सेवा करनी चाहिए थी,तब वह लोग नहीं गए। उस समय वह मोदी को गाली दे रहे थे और सारा समय गाली देने में लगाया। भाजपा का देवतुल्य कार्यकर्ता आपके बीच में था और आपको तकनीक का लाभ उठाते हुए आप तक विचार पहुंचाता रहा है। हमने उस तकनीक को अपनाया है जिसके माध्यम से हजारों हजार कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं।