गंगोलीहाट :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर गंगोलीहाट पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकाली मंदिर गंगोलीहाट में पूजा-अर्चना की और जीआईसी गंगोलीहाट में क्षेत्र के लिए करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री धामी ने गंगोलीहाट जनसभा में कहा कि गंगोलीहाट विधानसभा के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। लगातार भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में 700 से अधिक कैबिनेट में फैसले लेने की बात कही। शीघ्र कुमाऊं में एम्स बनाने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लड़ाने और जनता को ठगने का काम किया है। 2022 विस चुनाव में भाजपा की 60 सीटों पार के साथ फिर सरकार बन रही है। उन्होंने बेरीनाग और गंगोलीहाट में विभिन्न योजनाओं सहित कई सड़कों और योजनाओं की घोषणा की।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल और स्थानीय विधायक मीना गंगोला सहित आदि मौजूद थे।