गाजियाबाद : बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए केडी त्यागी, आने वाले चुनावों में भाजपा को पहुचाएंगे बड़ा लाभ

Share

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में गाजियाबाद की राजनीति में भी रोज बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। बसपा से मेरठ मंडल के कॉर्डिनेटर रह चुके वरिष्ठ नेता, बीडीसी एवं मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में एक अलग ही मुकाम हासिल करने वाले केडी त्यागी रविवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है।

दरअसल महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू व स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह की मौजूदगी में केडी त्यागी ने अपने समर्थकों शीत भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

बता दें कि केडी त्यागी बसपा के मेरठ मंडल के कॉर्डिनेटर रह चुके हैं। 2017 के चुनाव में उन्होंने तीन दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के धुआंधार प्रचार किया और अपनी भाषा शैली से पार्टी के चहते बने हुए थे।

अपने मधुर और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाने वाले केडी त्यागी ने इसी वर्ष अपनी पत्नी को मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लडवाया था जिसमें उन्होंने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। दरसल निर्दलीय के तौर पर केडी त्यागी अपनी पत्नी को जिताने में कामयाब हो गए थे। लेकिन लॉटरी सिस्टम से मुरादनगर ब्लॉक प्रमुखी की सीट भाजपा के खाते में चली गई।

केडी त्यागी की मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान है। वे निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने समाज सेवा के जरिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों के दिल में जगह बना रखी है। केडी त्यागी के भाजपा में जाने से पार्टी को इस क्षेत्र में काफी मजबूती मिलने वाली है। केडी त्यागी भले ही टिकट लेने वालों की लाइन में न हों लेकिन उनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी का जो भी प्रत्याशी होगा उसे बड़ा लाभ मिलेगा। क्योंकि जाट बहुल्य क्षेत्र होने के नाते त्यागी समाज यहां हमेशा से ही निर्णायक भूमिका में रहा है।

बता दें कि इस बार मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में 2022 का चुनाव काफी रौचक रहने वाला है, क्योंकि मौजूद समय में यहां से विधायक अजीतपाल त्यागी भाजपा के ही विधायक हैं लेकिन पूर्व सांसद केसी त्यागी के पुत्र अंबरीश त्यागी के पिछले दिनों भाजपा में शामिल होने के बाद से उनकी मुरादनगर से चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना बताई जा रही हैं।

बरहाल तो अब यह देखना है की केडी त्यागी को पार्टी क्या नई जिम्मेदारी सौंपती है। केडी त्यागी के भाजपा में शामिल होने के दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजपाल तेवतिया, पूर्व ग्राम प्रधान अनिल त्यागी, हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, पूर्व प्रधान मनोज चौधरी, पूर्व पार्षद प्रेमचंद त्यागी, त्यागी समाज के अध्यक्ष धनप्रकाश त्यागी, सैंतली, मकरैडा आदि गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।