जन विश्वास यात्रा को पूरे प्रदेश में मिल रहा है अपार स्नेह- केडी त्यागी

Share

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा 25 दिसम्बर को मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के दोहाई में भी पहुंचेगी जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं पदाधिकारियों के माने तो यह यह यात्रा ऐतिहासिक होगी और इसमें अपार जनसैलाब दिखाई देगा।

इस संबंध में भाजपा नेता के केडी त्यागी ने बताया कि जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत दुहाई में भी किया जाएगा। जहां सैकड़ों की संख्या में भाजपाई मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और योगी आदित्यनाथ एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। जन विश्वास यात्रा को हर पॉइंट हर शहर में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जनता का यह प्यार एक तरह का जनादेश है जिसका प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव में सर्वत्र दिखाई देगा।

गौरतलब है कि केडी त्यागी ने हाल ही में भाजपा ज्वाइन की है जिसके बाद वे अपनी पूरी टीम के साथ लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।