वीर सैनिकों पर हमें गर्व है : सीएम धामी

Share

– मुख्यमंत्री ने की सैनिक परिवारों कल्याण कोष में मदद की अपील

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के उपनिदेशक कर्नल (से.नि.) एम.एस. जोधा और कर्नल (से.नि.) बी.एस. रावत ने फ्लैग लगाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की।

मंत्री ने वीर शहीदों की याद में रखा मौन-

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सशस्त्र सेनाओं के बलिदान की याद में वीर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा जाता है। सैनिक कल्याण अधिकारियों की ओर से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भी बैच लगाया गया। मंत्री ने सैनिकों के हित में अधिक से अधिक संख्या में धनराशि एकत्रित करने की अपील की।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण मेजर योगेंद्र यादव, कर्नल बी.एस रावत कर्नल, एम.एस जोधा, उपनिदेशक सैनिक कल्याण सूबेदार मेजर एम.एल भट्ट और हेम चौबे मौजूद रहे।