सुकमा, 28 दिसम्बर।बचपन गाने फेम सहदेव दिरदो के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर लगते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने सड़क दुर्घटना में घायल सहदेव की स्थिति जानकारी ली।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो के सड़क हादसे में घायल होने की खबर लगते ही मुख्यमंत्री ने कलेक्टर विनीत नंदनवार से इस पूरी घटना की जानकारी लेकर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सहदेव के सड़क दुर्घटना में घायल होने के सूचना मिलते ही बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने सहदेव का हालचाल जानने के लिए परिजनों से मोबाईल से उन्होंने चर्चा की। सहदेव के परिजनों से कहा कोई भी जरूरत हो तो हर वक़्त आपके लिए मौजूद हूं। ज्ञात हो कि बादशाह के साथ ही सहदेव ने मुम्बई जाकर बच्चपन का प्यार गाने के लिए वीडियो सूट किया था।
सहदेव का इलाज सुकमा जिला अस्पताल में करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज जारी है।