गाजियाबाद : भाकियू भानु ने किया प्रदर्शन, निगम अधिकारियों पर लगाया भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप

Share

गाजियाबाद :- भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने नंदग्राम मरियम नगर के निवासियों के नगर निगम के उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने नगर निगम की करवाई आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही निगम अधिकारियों व भूमाफिया पर मिलीभगत का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने एक ज्ञापन भी निगम प्रशासन को सौंपा।

पंचायत में भाकियू (भानू )के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में प्रचलन चल रहा है कि नन्दग्राम मरियम नगर में पिछले 20- 25 वर्षों से लोग रह रहे हैं । उनके मकानों की रजिस्ट्री व दाखिल खारिज हैं। साथ ही नगर निगम हाउस टैक्स वसूल रहा है। इसके अलावा तमाम सामुदायिक सुविधाएं वहां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अब नगर निगम के कुछ कर्मचारी उन लोगों पर नोटिस भेज रहे हैं, जिसमे इस जमीन को सरकारी जमीन बताया जा रहा है।यह पूरी तरह से गरीब लोगों के साथ अन्याय है।

प्रमोद त्यागी ने कहा कि यह सब यह सब भू माफियाओं के इशारे पर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानु किसी भी कीमत पर किसी की जमीन को खाली नहीं होने दिया जाएगा, वहीं अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद ही नगर निगम करवाई कर रहा है।

प्रदर्शनकारियों में जिला अध्यक्ष आनंद वर्मा उपाध्यक्ष चरण सिंह, करण प्रताप आशा त्यागी मुकेश, वंदना गौरी रामकेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।