भारतीय जनता पार्टी की बदरीनाथ विधान सभा में विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को गोपेश्वर में एक बैठक हुई। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता विजय संकल्प रैली को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाऐं।
बैठक में विजय संकल्प रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसकी अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के सुशासन एवं लोकप्रियता से सभी विपक्षी दल घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता भाजपा से श्रृंखलाबद्ध जुड़ रही हैं। गांव-गांव में जाकर विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए जन-जन को बताना होगा।
इस अवसर पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा में अनेकों विकास के कार्य हुए हैं। जनता इन कार्यों से खुश है और दोबारा से भाजपा को अपना आशीर्वाद देना चाहती है। विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प रैली के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार एवं प्रसार करना होगा।