उत्तराखंड : तीरंदाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

Share

उत्तराखंड :- पुलिस मुख्यालय देहरादून में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 10 वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मंगलवार को मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि 9 नवम्बर से 13 नवम्बर, तक 39वीं बटालियन आईटीबीपी कैंपस, ग्रेटर नोएडा में आयोजित 10 वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी में आरक्षी सन्तोष कुमार ने 50 मीटर कम्पाउण्ड राउण्ड में स्वर्ण एवं 50 मीटर कम्पाउण्ड की ही अलग श्रेणी में कांस्य पदक अर्जित किया।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। उन्होंने सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।