नैनीताल: स्थानीय पुलिस ने एक 52 वर्षीय व्यक्ति को 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपित के घर पर पीड़ित किशोरी का परिवार किराये पर रहता है।
पुलिस का कहना है कि किशोरी की मां ने मंगलवार रात कोतवाली में इस आशय की तहरीर दी। यह वारदात बीते शनिवार सुबह आठ बजे की है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस तहरीर पर आरोपित रामदास को गिरफ्तार कर लिया गया है।