दिल्ली : मुंडका के टिकरी कलां गांव के सामाजिक कार्यकर्ता अरुण दराल को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पर नियुक्त किया गया है।
जिससे दिल्ली के युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है और विशेष रूप से बाहरी दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भाजपा के इस कदम की प्रशंसा की है।
अरुण दराल कोरोना काल के पहले लॉक डॉउन में छः हजार से अधिक लोगों को सुखा राशन और लॉक डाउन के दूसरे सीजन में सैकड़ों लोगों को ऑक्सिजन उपलब्ध कराया था जिन्हें लोग ऑक्सीजन मैंन के नाम से जानते थे।
प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सांसद मनोज तिवारी सांसद हंस राज हंस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासु रुखड़ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव जय वीर राणा पूर्व महापौर मास्टर आजाद सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भी अरुणदराल को सुभकामनाये दी। क्षेत्र में भी जगह-जगह अरुण दराल का ढोल नगाड़े व फूल मालाओं से स्वागत किया गया।