सपा ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ किया तहसील का घेराव

Share

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश स्तर पर बढ़ रहे भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ तहसीलों का घेराव किया। इस मौके पर सपा पदाधिकारियों ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं ज्ञापन सौंपकर मांग की कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और महंगाई पर तुरंत लगाम लगाई जाए।

इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पंचायत चुनाव में भाजपा ने गुंडागर्दी का सहारा लेते हुए पुलिस प्रशासन के दम पर छल कपट से जीत हासिल की है लेकिन प्रदेश की जनता अब बखूबी समझ गई है कि योगी सरकार ने महंगाई गुंडागर्दी भ्रष्टाचार और नारी अपमान के अलावा कुछ नहीं दिया है।

वही इस मौके पर जीडीए बोर्ड मेंबर एवं पार्षद हाजी आसिफ चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की समझदार जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ कर फेंक ने का काम करेगी। क्योंकि भ्रष्टाचारी, अत्याचारी, लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों का जीना हराम कर दिया है। वही युवा नेता मनोज पंडित ने कहा कि निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि सपा ने आज प्रदेश स्तर पर सभी तहसीलों का घेराव किया था जिसमें सदर तहसील के अलावा मोदीनगर और लोनी तहसील पर भी भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।