वृहद वृक्षारोपण पखवाड़ा में लगातार हो रहा पौधारोपण का कार्य-महापौर

Share

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे वृहद वृक्षारोपण के कार्यक्रम के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगातार वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। जिसके साई उपवन में महापौर आशा शर्मा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें अपर नगर आयुक्त राज नारायण पांडे, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, उद्यान अधिकारी डॉ अनुज सिंह, जे ई दिनेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महापौर के साथ सभी ने फलदार एव ऑक्सीजन देने वाले आम,निम्बू, जामुन, नीम,पिलखन, आदि के पौधे लगाकर वृहद वृक्षारोपण किया।

इस मौके पर महापौर आशा शर्मा ने बताया गया कि नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन महोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमे पूरे शहर में पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही शहर को एक बेहतर पर्यावरण देने में उद्यान विभाग के मालियों का सबसे बड़ा सहयोग रहता है। जिसके लिए मालियों को उत्साहित करते हुए मालियों से पौधे लगवाकर उनको सम्मान दिया गया। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अपना लक्ष्य पूरा करते हुए 98826 फलदार वृक्ष शहर में लगाए गए।

गौरतलब है कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त उद्यान विभाग की टीम शहर में रोस्टर के अनुसार वृक्षारोपण कर रही है। नगर आयुक्त द्वारा शहर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए मुहिम चलाई गई है। जिसमें कई लाख पौधे डॉ अनुज कुमार सिंह उद्यान प्रभारी के नेतृत्व में लगाए जाएंगे तथा शहर वासियों को लाभ मिलेगा।