गढ़मुक्तेश्वर। केंद्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य विभाग मंत्री गिरिराज सिंह गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्र के किसानों के साथ विचार विमर्श किया और सुनिश्चित किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसान वर्ग तक अवश्य पहुंचे। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास पर भी चर्चा की और लोगों से सुझाव मांगे कि उन्हें क्षेत्र में किस तरह के विकास कार्यों की अत्यंत आवश्यकता है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से आज देश बेहतर सुविधाओं के जरिए उन्नति के मार्ग पर है। कोरोना संक्रमण के बावजूद भी पूरे देश में एकजुटता दिखाते हुए इस महामारी के विरुद्ध बिगुल फूंका है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर हाल में जनता के साथ है। जहां सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के बहाने कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं जिनको देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सकारात्मक सोच से ग्रामीण बेहद प्रभावित हुए, जिनका कहना था कि अगर इसी तरह केंद्रीय मंत्री देशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से देश से गरीबी, बेरोजगारी सहित सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। वह इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंह का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें कुणाल त्यागी, अमित त्यागी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।