उत्तराखंड में मुफ्त बिजली-पानी मुहिम शुरू करेगी आप

Share

गोपेश्वर :- आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण ने बुधवार को कहा है कि उत्तराखंड में छोटी-बड़ी 85 जल विद्युत परियोजनाएं हैं। फिर भी लोगों से बिजली का बिल लिया जा रहा है। उत्तराखंड में आम जनता को बिजली- पानी मुफ्त मिले, इसके लिए मुहिम छेड़ी जाएगी।

उन्होंने यह घोषणा यहां संवाददाता सम्मेलन में की। कपरूवाण ने कहा इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही लोगों को बिजली मंहगे दामों पर बेच रही है। नदियों का पानी लोगों को पिलाया जा रहा है। उसकी भी कीमत वसूली जा रही है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री देहरादून पहुंच रहे है। वह इस मुद्दे पर पार्टी का नजरिया सामने रखेंगे। उन्होंने बताया कि आज भाजपा और कांग्रेस से कई लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की है।