गाजियाबाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। जहां पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। संकल्प लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी को जीता कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत सपा को हासिल होने वाला है। दरअसल प्रदेश में योगी सरकार पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। जहां आज प्रदेश वासी बेरोजगारी , महामारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। वही इस मौके पर सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष किरण कालिया ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। जिसके चलते महिलाओं में आतंक व्याप्त है। महिलाएं अपराधियों का निशाना बन रही है जबकि प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई नजर आ रही है।
गौरतलब है कि इस मौके पर दर्जनों सफाई मौजूद रहे जिन्होंने अखिलेश यादव जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए वही कुछ कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के क्षेत्र को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।