सपा ने नसीमा बेगम को घोषित किया जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार

Share

गाजियाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने जानकारी दी कि वार्ड-10 से जिला पंचायत सदस्य नसीमा बेगम को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि नसीमा बेगम विधायक असलम चौधरी की पत्नी हैं। असलम चौधरी पहले बसपा में थे, बाद में उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था।

नसीमा बेगम दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनी हैं। वो पहले 2005 में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये सपा व रालोद मिलकर चुनाव में उतर सकते है। दोनों ही पार्टियों के पास कुल मिलाकर 6 सीट है। बहुमत का आंकडा हासिल करने के लिये दो और जिला पंचायत सदस्य इस गठबंधन की ओर होने चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक पहले ही कह चुके है कि भाजपा का एक पंचायत सदस्य हमारे सम्पर्क में है। अब प्रत्याशी घोषित होने के बाद यह यक्ष प्रश्न होगा। समाजवादी पार्टी किस तरह अपने प्रत्याशी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बैठा पाती है।