गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी ने नगर निगम द्वारा 15% टैक्स बढ़ाए जाने का जबरदस्त विरोध किया इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नगर निगम के वसुंधरा स्थित जोनल कार्यालय पर उपस्थित हुए उन्होंने हाउस टैक्स की बढ़ोतरी तुरंत वापस लेने की मांग की साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शुद्ध पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को भी सुचारू बनाने की मांग की।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष मनमोहन गामा ने कहा कि नगर निगम के मेयर व नगर आयुक्त के संवेदनहीन, अविवेकपूर्ण निर्णय हाउस टैक्स में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर रोक लगानी चाहिये।
कोरोना महामारी व लॉक डाउन की वजह से रोजी,रोटी,रोजगार,की भयंकर समस्याएं उत्पन्न हो गई है,खासकर मध्यमवर्गीय परिवार सबसे ज्यादा परेशान है,गाजियाबाद के लोग प्राइवेट स्कूल की मनमानी ,प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा सेवा भावना को भूल लूट खसोट करने, प्रदेश की भाजपा सरकार के कारनामो व उदासीनता से आम जन परेशान है। गाजियाबाद के गृह स्वामियों को लॉक डाउन में रोजगार से परेशान किरायदार मकान मालिक को किराया देने में असमर्थता जताते है फिर भी मकान मालिक मानवता व सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए किरायदार को परेशान नही करते है। बिजली विभाग तो बिल्कुल अंग्रेजो जैसा व्यवहार कर रहे है। उस पर आप नगरनिगम द्वारा 15 प्रतिशत हाउस टैक्स की बढ़ोतरी गाजियाबाद के नागरिकों पर कटे पर नमक छिड़कने जैसा व्यवहार लगता है।
ज्ञापन देने वालो में मुख्यरूप से पं मनमोहन झा गामा जिला उपाध्यक्ष प्रभारी साहिबाबाद,पार्षद दल नेता हाजी मो कल्लन,पार्षद सरदार मनजीत सिंह,पार्षद अजय कुमार,अबुल हसन,नीरा शर्मा,जयप्रकाश यादव,,साबू खान,सत्तार मलिक,रिजवान सैफी,विनोद यादव,शानू मलिक,हाजी महमूद मंसूरी, हाजी सरीफ,इस्लामुद्दीन मलिक,,अरशद अंसारी,,दिनेश शर्मा,कमलेश कुमार,मोहन झा,महाशंकर झा,संतोष झा,ईश्वर चंद झा,समीर मंसूरी,अदीब कमाल मिर्जा,अजीम मंसूरी,जफर अली,मो रुकेश सिद्दकी,साहरुख सिद्दकी,मो सहजाद,आदि सैकड़ो वसुंधरा जोन की जनता उपस्थित रही।
