ममता त्यागी बनी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष

Share

गाजियाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी के सामने कोई दावेदार नामांकन करने नही आया। जिसके चलते वह जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई। ममता त्यागी के जिला पंचायत अध्यक्ष बनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पडी। हालांकि खबर लिखे जाने तक अधिकारिक कोई बयान नही आया था मगर रुल के अनुसार समय के दौरान किसी ने कोई पर्चा दाखिल नही किया था। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए करीब 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई। दोपहर 3 बजे तक पर्चा दाखिल करना था।

भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी ने जिला मुख्यालय पहुंचकर करीब साढे बारह बजे नामांकन दाखिल किया। जनप्रतिनिधि व संगठन के उच्च पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सत्तारूढ भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता त्यागी करीब साढे दस बजे के करीब नेहरूनगर स्थित महानगर कार्यालय पहुंची। जहां लगभग आधे घंटे तक प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल व विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी प्रस्तावकों में परमिता कसाना व अंशु मावी रही।

नामांकन प्रक्रिया 3 बजे तक चली, वहीं 29 को नाम वापसी है और 3 तारीख को चुनाव होना है। विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, मंजू सिवाच, सुधन रावत, पुष्पेंद्र रावत, अशोक माहेश्वरी, गोपाल अग्रवाल, विजय मोहन,अश्वनी शर्मा, ब्लाक प्रमुख कृष्णपाल सिंह, सत्येंद्र सिसोदिया, सतेंद्र त्यागी, सरदार एसपी सिंह, पप्पू पहलवान,संजीव त्यागी, धीरज शर्मा, राजेश त्यागी, अनीता सिंह, अनुराधा महापात्रा, तारा जोशी, ईश्वर मावी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।